राष्ट्र की सेवा में समर्पित अभियान | Ambay National Coaching Ayodhya
राष्ट्र की सेवा में समर्पित बेरोजगारी के विरुद्ध एक संघर्षपूर्ण अभियान
अंबे नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करके रोजगार स्थापित करने योग्य बनाना और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने में सहायता करना है। संस्थान की ओर से विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा उसमें सफलता प्राप्त करने के लिए यथासंभव सहयोग दिया जाता है।
संस्थान के उद्देश्य एवं प्रशिक्षण की विशेषताएँ
- स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण: स्वयंसेवी संस्थान बेरोजगार लोगों को शिक्षित एवं प्रशिक्षित करके उन्हें रोजगार स्थापित करने योग्य बनाने का प्रयास करता है। विद्यार्थियों को स्वरोजगार स्थापित करने तथा सफलता प्राप्त करने के लिए यथासंभव सहयोग दिया जाता है।
- अनुशासन एवं नियमित उपस्थिति: विद्यार्थियों का कोई भी कार्य, जो संस्था की शांति, तादात्म्य तथा प्रगति में बाधक सिद्ध हो, असहनीय तथा दंडनीय होगा। कक्षा में विद्यार्थियों की नियमित तथा यथासंभव उपस्थिति अनिवार्य है। यहाँ सरल ढंग से सभी तकनीकी कार्य एवं हुनर सिखाए जाते हैं, ताकि विद्यार्थी अपने हुनर से जीवनभर कमाई कर सकें।
- स्वेच्छा से रोजगारपरक प्रशिक्षण: छात्र अपनी इच्छा से रेगुलर या प्राइवेट पार्ट टाइम शॉर्ट टर्म स्किल कोर्स पूरा होने के उपरांत स्वरोजगार हेतु सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
- प्रैक्टिकल एवं तकनीकी प्रशिक्षण: हर कोर्स में प्रैक्टिकल कार्य कराया जाता है तथा प्रैक्टिकल के सभी उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। प्रायोगिक जानकारी प्राप्त करने के उपरांत छात्र अपनी इच्छा से स्वरोजगार हेतु प्रशिक्षण प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं।
- नई तकनीकों की जानकारी: कोर्स पूरा होने के बाद भी आने वाली नई तकनीकों की जानकारी निःशुल्क दी जाती है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को हुनर सीखने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करना है।

प्रशिक्षण समय एवं कार्यालय समय
प्रशिक्षण समय: (थ्योरी स्टडी) एक घंटे अथवा (या) प्रैक्टिकल (1 घंटे) प्रतिदिन।
कार्यालय समय: सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक।
साप्ताहिक अवकाश: रविवार बंदी।
नए बैच में प्रवेश
हर महीने 1 तारीख से नया बैच प्रारंभ होता है। इच्छुक विद्यार्थी अग्रिम प्रवेश लें।
अंबे नेशनल टेक्निकल ट्रेनिंग सेंटर का उद्देश्य विद्यार्थियों को तकनीकी कार्यों का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना और स्वरोजगार के प्रति जागरूक बनाना है।
Perfect Technical Practical Working Knowledge
Skill Development (Awareness for Self Employment)
